Blog

नीतीश कुमार के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ेगा बिहार,नित्यानंद राय ने दिया बड़ा बयान

नीतीश कुमार के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ेगा बिहार,नित्यानंद राय ने दिया बड़ा बयान
  • PublishedApril 15, 2026

जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, “मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं. ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है, जो उनके (नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे.”केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी को ढेर सारी बधाई दी. कहा कि ‘वो मेरे बिहार को अगले पड़ाव की ओर लेकर जाने वाले हैं.

बिहार यहां से नई ऊंचाईयों पर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है. जिस तरह से नीतीश कुमार के द्वारा बिहार को जंगलराज के दौर से बाहर निकालकर आज स्थिर परिस्थिति में लाने का कार्य किया गया, यकीनन सम्राट चौधरी के नेतृत्व हमारी सरकार उनके कार्यों को आगे लेकर जाएगी.’केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “आज NDA के मुख्यमंत्री के रुप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली है और हमारे मंत्रिमंडल के दो सदस्य विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ग्रहण की. नीतीश कुमार के बताए हुए मार्ग पर बिहार आगे बढ़ेगा.”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *