Blog

बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार!एग्जिट पोल में हार रही है ममता बनर्जी

बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार!एग्जिट पोल में हार रही है ममता बनर्जी
  • PublishedApril 30, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए महीनों तक चला धुआंधार प्रचार और कई चरणों का मतदान आज संपन्न हो हो गया. राज्य की सभी 294 सीटों पर किस्मत का फैसला अब ईवीएम (EVM) में कैद हो गई है. वैसे तो आधिकारिक फैसला तो चार मई को आएगा, लेकिन आधिकारिक नतीजों से पहले सबकी नजरें दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक सर्वे यानी एग्जिट पोल (Exit Polls) पर टिकी हैं.

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में हुगली, हावड़ा और कोलकाता जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर मतदान हुआ है. पश्चिम बंगाल में यह चुनाव महज सीटों का आंकड़ा नहीं, बल्कि दो बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है. एक तरफ ममता बनर्जी का करिश्माई नेतृत्व है, तो दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी के रूप में भाजपा की आक्रामक घेराबंदी.विभिन्न एग्जिट पोल एजेंसियां जैसे Matrize, VoteVibe, Axis My India, CVoter और CNX कुछ ही पलों में अपने आंकड़े पेश कर रही हैं.Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार भी बीजेपी ने इतिहास रचा है. टीएमसी के किले को बीजेपी ने ढहा दिया है. उत्तर बंगाल की पहाड़ियों से लेकर दक्षिण बंगाल के सुंदरबन तक, और जंगलमहल के आदिवासी बेल्ट से लेकर कोलकाता की तंग गलियों तक किसका पलड़ा भारी है?

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *