Blog

कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना को तहस-नहस किया है,बोले राजनाथ सिंह

कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना को तहस-नहस किया है,बोले राजनाथ सिंह
  • PublishedDecember 13, 2024

संविधान के 75 साल पूरे होने पर चर्चा की शुरुआत लोकसभा में हो चुकी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस चर्चा की शुरुआत की।राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस के नेता अपनी जेब में संविधान को लेकर घूम रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपने परिवार को संविधान को जेब में ही रखे हुए देखा है। बीजेपी संविधान को सिरमाथे पर लगाती है। हमारा कमिटमेंट संविधान की मूल भावना के प्रति है। संविधान के मूल हमारे लिए गहने हैं। संविधान के सिद्धांत हमारे कर्म में, हमारे वचन में हर जगह दिखाई देंगे।राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान को कमजोर करने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का राजनीतिक हित के लिए उपयोग किया और उसकी मूल भावना को तहस नहस किया ।पिछले कुछ वर्षों में देश में ऐसा माहौल बनाया संविधान को कुछ खास लोगों ने हाईजैक कर लिया है। संविधान ने ही प्रजा को नागरिक बनाया, संविधान एक साथ मिलकर काम करने की शक्ति प्रदान करता है।पिछले कुछ वर्षों में देश में ऐसा माहौल बनाया संविधान एक खास वर्ग के लोगों के लिए है। संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकार दिया गया। स्वाधीनता संग्राम के हवनकुंड से निकला हुआ अमृत है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *