Blog

दिल्ली में हर महिला को मिलेगा 2500 रुपये,महिलाओं को संबोधित करते हुए बोले जेपी नड्डा

दिल्ली में हर महिला को मिलेगा 2500 रुपये,महिलाओं को संबोधित करते हुए बोले जेपी नड्डा
  • PublishedMarch 8, 2025

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला दिवस कार्यक्रम’ में कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। देश में भाजपा की महिला सीएम और डिप्टी सीएम हैं। महिलाओं के बिना जीत पाना संभव नहीं था। भाजपा के पास सबसे ज्यादा महिला सांसद हैं। महिलाएं अब मुख्या धारा का हिस्सा हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में यदि महिला का साथ न मिलता तो दिल्ली में जीत संभव नहीं हो सकता है। महिला दिवस पर महिला सशक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया है। ये जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है।कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। रेखा गुप्ता बता रही थी कि उन्हें घर से उठा कर सार्वनिजक काम में जोड़ा। पार्टी महिलाओं को आगे लाने के लिए काम करती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। विकसित भारत की कल्पना करते है तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाते है।

महिलाओं ने जो भी कार्यक्रम चलाए है और महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ा। नारी शक्ति वंदन योजना, नारी पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिला हैं। देश का बजट रखने का सौभाग्य मिला वो निर्मला सीतारमण को मिला। उज्ज्वला योजना के माध्यम महिलाओं को मजबूत बनाया। उन्हें अब लकड़ी काटने के लिए जाने की जरूरत नहीं होती है। कुछ समय पहले ही दिल्ली को आपदा से छुट्टी मिली है। जेपी नड्डा ने कहा कि महिला समृद्धि योजना लागू हो इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक का बजट पास किया है। योजना को लागू करने के लिए 5 हजार 100 करोड़ रुपए पास कर दिया है। जल्द ही योजना लागू हो जाएगी। हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *