Blog

17 से 19 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति,कई मुद्दों पर बनेगी सहमति!

17 से 19 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति,कई मुद्दों पर बनेगी सहमति!
  • PublishedFebruary 11, 2026

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. विदेश मंत्रालय ने इस दौरे की जानकारी दी है. यह दौरा पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद हो रहा है. इस दौरे पर राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच विस्तृत द्विपक्षीय बातचीत होगी. दोनों नेता भारत और फ्रांस के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. बातचीत का आधार होराइजन 2047 रोडमैप होगा. यह रोडमैप भारत और फ्रांस के बीच 25 साल की रणनीतिक योजना है, जिसका उद्देश्य 2047 तक दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देना है.विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस बातचीत में रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और इनोवेशन जैसे कई अहम विषय शामिल होंगे.

इसके अलावा दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात करेंगे. खास तौर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा होगी, क्योंकि इस क्षेत्र में भारत और फ्रांस दोनों की रणनीतिक रुचि है.राष्ट्रपति मैक्रों इस यात्रा के दौरान मुंबई भी जाएंगे. वहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर वे भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर का उद्घाटन करेंगे. साल 2026 को आधिकारिक तौर पर भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर घोषित किया गया है. इस पूरे साल के दौरान दोनों देशों में नई तकनीक, स्टार्टअप, रिसर्च, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.इसके अलावा, 19 फरवरी को राष्ट्रपति मैक्रों नई दिल्ली में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे. इस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इससे पहले मैक्रों ने कहा था कि पेरिस में हुए एआई समिट में भारत और फ्रांस ने मिलकर अच्छी प्रगति की थी और अब भारत में उन प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *