Blog

गायक को हीरे का कंगन देना राबड़ी देवी को पड़ गया महंगा!जेडीयू ने पूछा-कहां से आया,बिल दिखाइए

गायक को हीरे का कंगन देना राबड़ी देवी को पड़ गया महंगा!जेडीयू ने पूछा-कहां से आया,बिल दिखाइए
  • PublishedJune 12, 2026

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर सिंगर छोटू को मिले तोहफे को लेकर काफी चर्चा हो रही है. सियासत इसलिए गर्मा गई है क्योंकि छोटू छलिया को राबड़ी देवी ने हीरे का कंगन तोहफे में दिया है. कंगन मिलने के बाद छोटू छलिया ने कहा कि राबड़ी मां हमेशा मुझे कुछ ना कुछ देती रहती हैं, क्योंकि मैं उनका बेटा हूं, मैं कोई नेता नहीं हूं. उन्होंने कहा पहली बार में सबसे पहले सोने की चेन मिली थी.उसके बाद सोने की अंगूठी मिली और जब मैं इस बार जन्मदिन पर यहां कार्यक्रम करने आया तो उन्होंने मुझे हीरे का कंगन मिला.छोटू छलिया ने बताया कि कंगन की कीमत तो उन्हें नहीं पता है, लेकिन ये प्यार मां का है.

उन्होंने बताया कि उनसे कई बार सवाल पूछा जाता है कि बहुत कलाकार लोग आज यहां गाते हैं कल वहां गाते हैं, लेकिन छोटू छलिया आखिर बदलता क्यों नहीं है? तो उस सबको मेरा जवाब है कि ये सबसे बड़ा गिफ्ट है. क्योंकि वो मेरी मां हैं और ये मेरा परिवार है. इसलिए मैं परिवार छोड़कर कहीं जाता नहीं हूं. उन्होंने बताया कि कलाकार को लालू, राबड़ी और परिवार के सभी लोगों की तरफ से बहुत प्यार मिलता है.वहीं इस मामले पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अगर कलाकार ने कहा कि वो कंगन हीरे का है, लालू का जन्मदिन है, एकादशी और राबड़ी देवी महिला हैं. एकादशी महिलाओं के लिए पवित्र दिन माना जाता है. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया है कि हीरे का कंगन आया कहां से? किसने दिया, क्या वेतन से आपने खरीदकर दिया? उन्होंने कहा कि उसका बिल दिखाइए, क्योंकि गायक ने दावा किया है कि वो कंगन हीरे का है.वहीं आरजेडी नेता सुनील सिंह ने कहा कि वो हीरा नहीं है, हमें पता है उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी कलाकार को इतना महंगा हीरे का कंगन कैसे गिफ्ट कर सकता है. उन्होंने कहा कि वो निश्चित तौर पर आर्टिफिशयल है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *