Blog

अंतर्राष्ट्रीय तनाव के बीच उछला सोने का भाव,जानिए क्या है नई रेट?

अंतर्राष्ट्रीय तनाव के बीच उछला सोने का भाव,जानिए क्या है नई रेट?
  • PublishedJanuary 5, 2026

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में सोमवार, 5 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,36,300 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,35,761 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 5 जनवरी की सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,37,198 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1500 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,38,200 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. सोना के साथ चांदी जैसी बहुमूल्य धातु की कीमतों में भी सोमवार के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 2,42,685 (प्रति किलो) रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 6400 रुपये की तेजी दिखाता है.एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,49,900 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

आइए जानते हैं, आपके शहर में आज का ताजा सोने-चांदी का भाव…. दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,37,550 रुपए 22 कैरेट – 1,26,100 रुपए 18 कैरेट – 1,03,200 रुपएमुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,37,400 रुपए 22 कैरेट – 1,25,950 रुपए 18 कैरेट – 1,03,050 रुपएचेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,38,330 रुपए 22 कैरेट – 1,26,800 रुपए 18 कैरेट – 1,05,750 रुपएकोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,37,400 रुपए 22 कैरेट – 1,25,950 रुपए 18 कैरेट – 1,03,050 रुपएअहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,37,450 रुपए 22 कैरेट – 1,26,000 रुपए 18 कैरेट – 1,03,100 रुपएलखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,37,550 रुपए 22 कैरेट – 1,26,100 रुपए 18 कैरेट – 1,03,200 रुपएपटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,37,450 रुपए 22 कैरेट – 1,26,000 रुपए 18 कैरेट – 1,03,100 रुपएहैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट – 1,37,400 रुपए 22 कैरेट – 1,25,950 रुपए 18 कैरेट – 1,03,050 रुपए

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *