Blog

आज मनाया जा रहा है गुड फ्राइडे,क्यों और कैसे मनाया जाता है ये दिन?जानें इसका इतिहास

आज मनाया जा रहा है गुड फ्राइडे,क्यों और कैसे मनाया जाता है ये दिन?जानें इसका इतिहास
  • PublishedApril 3, 2026

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक विशेष और महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. ईसाई धर्म के लोग इस दिन को हर साल प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाते हैं. इस साल गुड फ्राइडे आज तीन अप्रैल को मनाया जा रहा है. गुड फ्राइडे को ईसाई धर्म से जुड़ा गम का अवसर माना जाता है, लेकिन गम का दिन और अवसर होने के बाद भी इसे गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है? ये सवाल अक्सर ही लोगों के मन में उठता है.ऐसे में आइए जानते हैं कि गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है. इस दिन का इतिहास क्या है. इस दिन को ईसाई धर्म के लोग कैसे मनाते हैं और इस दिन का महत्व क्या है?पंरपरा के अनुसार, ईसाई धर्म के लोग हर साल ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं. ईस्टर संडे उस रविवार को माना जाता है, जो वसंत ऋतु की पहली पूर्णिमा के बाद आता है. इस साल पांच अप्रैल को ईस्टर संडे है. इसलिए गुड फ्राइडे ईस्टर से पहले 3 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है. इसको होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी कहा जाता है.

ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यीशु मसीह को सूली यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था. माना जाता है कि प्रभु यीशु ने अपने प्राण मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए, उनके कल्याण के लिए और उनकोईश्वर की राह दिखाने के लिए बलिदान कर दिए. यीशु मसीह के द्वारा प्राणों का बलिदान देने के कारण ही ये दिन दुख और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है.गुड फ्राइडे के दिन इसाई धर्म के लोग प्रार्थना और उपवास करते हैं. गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष सभा आयोजित की जाती है. साथ ही खास प्रार्थना व धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं. ये दिन गम का माना जाता है, इसलिए लोग इस दिन शांति बनाए रखते हैं. यीशु मसीह के बलिदान की याद में क्रॉस को सम्मान दिया जाता है.गुड फ्राइडे हमको ये बताता है कि प्रेम, त्याग और क्षमा जीवन के सबसे बड़े मूल्य हैं. ये दिन हमें मानवता की सेवा और अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है|

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *