Blog

इतने बजे तक है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन

इतने बजे तक है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन
  • PublishedAugust 28, 2026

आज 28 अगस्त को भाई-बहन के स्नेह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक माने जाना वाला त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस साल का रक्षाबंधन काफी खास भी माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है. हालांकि, ये चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, जिसके चलते सूतक और अन्य कोई नियम मान्य नहीं होंगे. ऐसे में सभी बहनें शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से भाई को राखी बांध सकेंगी. आज हम आपको रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, नियम, मंत्र समेत सभी जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं.हिन्दू पंचांग के अनुसार भद्रा काल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 32 मिनट तक है.

वहीं, रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जा रहा है. ऐसे में इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. सभी बहनें भद्र की चिंता करे बिना राखी बांध सकती हैं।ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहण के समय चंद्रमा या भगवान शिव के मंत्र का जाप किया जा सकता है. आप ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं. भगवान शिव के भक्त इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *