Blog

प्रशांत किशोर के लिए तैयार हुआ ‘हाईटेक’ आश्रम,जानें पीके का बिहार जीतने का पूरा प्लान

प्रशांत किशोर के लिए तैयार हुआ ‘हाईटेक’ आश्रम,जानें पीके का बिहार जीतने का पूरा प्लान
  • PublishedMay 24, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार के बाद और नई सरकार के 6 महीने पूरा करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपना घर छोड़ दिया. उन्होंने पटना के बिहटा में एक आश्रम में अपना ठिकाना बनाया है. प्रशांत किशोर ने तय किया है कि अगले पांच साल तक वो यहीं रहेंगे. इससे पहले उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था अगर बिहार की नई सरकार 6 महीने में कोई परिवर्तन नहीं लाती है, तो वह आश्रम में शिफ्ट हो जाएंगे. जानें पीके के आश्रम की खासियत..जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का नया आश्रम कैसा है और यहां से पार्टी की राजनीति को कैसे मजबूती मिलेगी? ये सवाल सभी के मन में उठ रहे हैं. दरअसल अब पीके पटना के शेखपुरा हाउस को छोड़कर बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम को अपना नया राजनीतिक ठिकाना बना चुके हैं. इस आश्रम को हाइटेक तरीके से तैयार किया जा रहा है, जहां साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता रह सकते हैं।जन सुराज का नया बिहार नवनिर्माण आश्रम पूरी तरह से हाईटेक तरीके से तैयार किया जा रहा है. यह 15 बीघा में फैला हुआ है और 50 से अधिक के टेंट लगाए गए हैं. आश्रम में जर्मन तंबू और फूस की झोपड़ियां बनाई गई हैं. इसमें 500 कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था है. साथ ही 4000 लोगों की बैठक की श्रमता है. इस आश्रम में 40 लाख सदस्यों को प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है.सवाल उठता है कि आखिर पीके के आश्रम में शिफ्ट होने की पीछे की इनसाइड स्टोरी क्या है? खुद पीके ने बताया है कि 20 नवंबर को नई सरकार का जब शपथ हुआ था, तब मैंने 6 महीने का समय सरकार को लोगों की आशाओं को पूरा करने के लिए दिया था. लेकिन सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. ऐसे में प्रशांत किशोर 19 मई को अपना निवास छोड़कर पटना आईआईटी के बगल में बने जन सुराज ते नए आश्रम में शिफ्ट हो गए हैं. पीके अब यहीं से बिहार में परिवर्तन, अगले चुनाव और पार्टी की व्यवस्था को मूर्त रूप देंगे.

बता दें कि बिहार और देश में किसान आंदोलन के जननायक कहे जाने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती का आश्रम भी बिहटा में है, जो प्रशांत किशोर के आश्रम से दो किलोमिटर पहले बना हुआ है. इसके अलावा अमहारा गांव भूमिहारों का एक बड़ा गांव भी माना जाता है, जिसके कारण प्रशांत किशोर ने अपने आश्रम के लिए ये जगह चुनी है.जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने ईटीवी भारत से खास बातचीत के दौरान कहा कि अब प्रशांत किशोर का अभियान बिहटा के आश्रम से चलेगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान एनडीए की सरकार ने जो वादे किए थे वह कितना धरातल पर उतर कर आया है, इसे लेकर हम लोग काम करने वाले हैं।पार्टी को मजबूत करने के लिए पीके नई रणनीति के साथ मैदान में उतरे हैं. उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं की सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है. अब नए सिरे से सदस्यता अभियान शुरू होगा. इसके तहत सवा लाख ऐसे प्राथमिक सदस्य बनाए जाएंगे जो पदाधिकारी की भूमिका में होंगे. इसके अलावा 40 लाख सक्रिय सदस्य भी बनाने का लक्ष्य है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *