अब आसानी से मिलेगा LPG सिलेंडर,बुक करने से लेकर रिसीव करने तक की बदल गई प्रक्रिया
रसोई गैस बुकिंग के चक्कर में अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं. कभी फोन नहीं मिलता, तो कभी बुकिंग पेंडिंग रह जाती है, लेकिन अब घबराइए मत, भारत गैस ने अपनी एक पुरानी और भरोसेमंद सर्विस को बहाल कर दिया है. ये वही सर्विस है जिसके लिए ग्राहक लंबे समय से उम्मीदें लगाए बैठे थे. आखिर क्या है ये खुशखबरी और कैसे ये आपकी भागदौड़ कम करेगी? आइए बताते हैं.ग्राहकों के लिए अच्छी खबर ये है कि, कई इलाकों में एक बार फिर से एलपीजी होम डिलीवरी शुरू हो गई है. इससे पहले HP ने भी LPG सिलेंडर की बंद पड़ी होम डिलीवरी की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया था. रसोई गैस (LPG) के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने नियम काफी सख्त कर दिए हैं. अब सिलेंडर बुक करने से लेकर उसे रिसीव करने तक की प्रक्रिया पूरी तरह बदल गई है.कालाबाजारी रोकने के लिए OTP सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही, गांवों और शहरों के लिए सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा (कैपिंग) भी तय कर दी गई है. अब सिलेंडर पाना उतना आसान नहीं रहा जितना पहले था, क्योंकि अब ‘OTP’ के बिना सिलेंडर मिलना नामुमकिन है. पढ़ें आखिर नए नियम क्या हैं और आपको सिलेंडर पाने के लिए अब क्या करना होगा.सरकार ने कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए नया ‘OTP सिस्टम’ शुरू किया है. अब प्रक्रिया कुछ ऐसी होगी:-रजिस्टर्ड नंबर से बुकिंग: सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही LPG सिलेंडर की बुकिंग करनी होगी.OTP: बुकिंग होते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.OTP दिखाना अनिवार्य: जब सिलेंडर वाला आपके घर आए या आप एजेंसी पर जाएं, तो आपको वह OTP उसे दिखाना होगा.वेरिफिकेशन: डिलीवरी बॉय उस OTP को सिस्टम में वेरीफाई करेगा. ओटीपी वेरीफाई होने के बाद ही आपको नया सिलेंडर सौंपा जाएगा.जरूरी दस्तावेज: ध्यान रखें कि सिलेंडर लेते समय आपका गैस पासबुक आपके पास होना बेहद जरूरी है.सरकार ने इस बात पर भी नियम बनाया है कि आप कितनी जल्दी दोबारा सिलेंडर बुक कर सकते हैं:-गांव के लिए: अगर आप गांव में रहते हैं, तो आपको अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए कम से कम 45 दिन का इंतजार करना होगा.शहरों के लिए: शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह कैप 25 दिन का है, यानी शहर वाले लोग 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग कर पाएंगे.पिछले कुछ समय में युद्ध की स्थिति और सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण अचानक गैस की डिमांड बहुत बढ़ गई थी. लोग डर के मारे ‘पैनिक बुकिंग’ करने लगे थे, जिससे गैस का संकट खड़ा हो गया था.

इसी भीड़ को नियंत्रित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए डीलर्स ने कई इलाकों में होम डिलीवरी बंद कर दी थी, लेकिन अब नियमों में सख्ती और व्यवस्था सुधरने के बाद, कई इलाकों में दोबारा होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है.देश फिलहाल एलपीजी की आपूर्ति में चुनौतियों का सामना कर रहा है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में मौजूदा कठिन परिस्थितियों के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं. वहीं, कीमतों की बात करें तो घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, लेकिन आखिरी बार इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. कमर्शियल सिलेंडर के दाम तो 3000 रुपये के पार पहुंच चुके हैं.नए नियम आपकी सुविधा के लिए हैं, ताकि सही उपभोक्ता को ही गैस मिले. अब जब भी सिलेंडर बुक करें, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल अपने पास रखें और OTP के लिए तैयार रहें.