कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हुई मनमोहन सिंह की शरीर,अब अंतिम नमन

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गई है। इसके बाद 11:45 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है।

यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर नई दिल्ली स्थित फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाज़र ने कहा, ‘हम आज कांग्रेस पार्टी और भारत के लोगों, सभी मित्रों और परिवार के प्रति एक बुद्धिमान व्यक्ति, पूर्व प्रधानमंत्री और एक अर्थशास्त्री के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।