NEET PG 2026 की इस दिन आएगी रिजल्ट!30 अगस्त को आयोजित हुई थी परीक्षा
NEET PG 2026 की परीक्षा पूरी होने के बाद अब मेडिकल कैंडिडेट्स को रिजल्ट और फाइनल आंसर-की का इंतजार है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अभी फाइनल आंसर-की जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है. हालांकि, उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा सकता है. इस साल टेक्निकल समस्या के कारण जयपुर में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा भी आयोजित की जा चुकी है. ऐसे में अब परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो गई है. कैंडिडेट्स को सलाह है कि वो NBEMS की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें.NEET PG 2026 की मेन्स परीक्षा 30 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए 2,65,980 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2,63,535 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. यह परीक्षा 338 शहरों के 1,111 केंद्रों पर आयोजित हुई थी.जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली की समस्या के चलते परीक्षा प्रभावित हुई थी. इसके बाद NBEMS ने प्रभावित 2,445 कैंडिडेट्स के लिए री-एग्जाम कराया. यह परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित की गई. अब री-एग्जाम भी पूरा हो चुका है, इसलिए उम्मीदवार रिजल्ट और फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं.NEET PG में आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत नई है.

NBEMS ने पहली बार 2025 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद स्कोरकार्ड के साथ फाइनल आंसर की उपलब्ध कराई थी. इससे पहले उम्मीदवारों को इस तरह की फाइनल आंसर-की नहीं दी जाती थी. पिछले साल रिजल्ट पहले और आंसर-की व स्कोरकार्ड बाद में जारी किए गए थे.फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे.सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं.NEET PG 2026 सेक्शन खोलें.Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी.PDF डाउनलोड कर अपने आंसरों का मिलान करें.भविष्य के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रखें.फाइनल आंसर-की में मूल्यांकन के लिए स्वीकार किए गए फाइनल आंसर होंगे. रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, अंक, पर्सेंटाइल, AIR और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी मिल सकती है. काउंसलिंग और एडमिशन के समय स्कोरकार्ड उपयोगी रहेगा.