Blog

पेट्रोल और डीजल के नया रेट हुआ जारी,जानें अपने शहर के ताजा दाम

पेट्रोल और डीजल के नया रेट हुआ जारी,जानें अपने शहर के ताजा दाम
  • PublishedMay 26, 2026

मंगलवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया इजाफा नहीं किया है, यानी आज दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले महज 11 दिनों के भीतर ही आम आदमी की जेब पर चार बड़े झटके लग चुके हैं. सोमवार को ही कंपनियों ने पेट्रोल पर 2.61 रुपये और डीजल पर 2.71 रुपये प्रति लीटर का भारी-भरकम बोझ बढ़ा दिया था.वर्तमान में तेल की कीमतों को लेकर आम उपभोक्ता काफी असमंजस में है. महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम सीधे घर के बजट को बिगाड़ रहे हैं. बढ़ोतरी का यह सिलसिला 15 मई को शुरू हुआ था, जब तेल कंपनियों ने सीधे 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था. इसके बाद 19 मई को भी 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई. कुल मिलाकर अब तक चार बार में तेल की कीमतों में 7.5 रुपये तक की तगड़ी वृद्धि हो चुकी है. आज भले ही कीमतें स्थिर हों, लेकिन पिछले कुछ दिनों की इस लगातार बढ़ोतरी ने ग्राहकों की कमर तोड़ दी है.देश के कई हिस्सों में तेल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. दक्षिण भारत में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है.

हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसके बाद तिरुवनंतपुरम का नंबर आता है, जहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए 115.49 रुपये और डीजल के लिए 104.41 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.अगर आप रोज़ सुबह घर बैठे अपने शहर का ताज़ा भाव जानना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहक 9224992249 पर RSP लिखकर SMS कर सकते हैं. इसी तरह, BPCL के ग्राहक 9223112222 पर और HPCL के ग्राहक 9222201122 पर HPPRICE लिखकर मैसेज भेज सकते हैं. ये सिटी कोड आपको तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइटों पर मिल जाएंगे.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *