Blog

जेडीयू नेताओं के साथ बैठक में खुश दिखे नीतीश कुमार,पूरे बिहार का दौरा करेंगे निशांत कुमार

जेडीयू नेताओं के साथ बैठक में खुश दिखे नीतीश कुमार,पूरे बिहार का दौरा करेंगे निशांत कुमार
  • PublishedMarch 6, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड ज्वाइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आखिरकार मना ही लिया। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही यह तय हुआ कि निशांत सात मार्च को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे।

वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोर है। इससे कितने लोग परेशान हो जाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा। जदयू एमएलसी ने कहा कि आज की बैठक में निशांत कुमार मौजूद नहीं थे। लेकिन, उनकी आवास जरूर मौजूद थी। बैठक में सरकार के गठन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। नीरज कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने विधायकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *