नीतीश कुमार ने सम्राट से 20 मिनट तक की मुलाकात,बोले तारकिशोर प्रसाद-मेहनत के दम पर वह बने है सीएम
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गए, जब वह अचानक प्रदेश के नए सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे. करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद जब दोनों नेता बाहर आए, तो उनके चेहरों की मुस्कुराहट बहुत कुछ बयां कर रही थी.मुलाकात की की जो तस्वीरें साममने आईं हैं, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं सम्राट चौधरी भी दोनों हाथ जोड़कर उनके सम्मान में सिर झुकाए नजर आए. नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी में भी मौजूद थे.नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव से भी मुलाकात की और तीनों नेताओं को उनकी नई पारी की शुरुआत के लिए बधाई दी.नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छे से काम करते रहिए आपलोग.

जानकारी के अनुसार नीतीश और सम्राट के बीच बिहार के मौजूद राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज और आने वाले समय की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. दोनों की मुलाकात उस समय हुई है, जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव और समीकरणों की चर्चा हो रही है.वहीं बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसको लेकर अब भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है. कटिहार पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विपक्ष द्वारा सम्राट चौधरी को ‘लालू की पाठशाला’ और ‘कांग्रेस डीएनए’ से जोड़ने वाले बयानों पर करारा जवाब दिया.तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह सही है कि सम्राट चौधरी की राजनीतिक पृष्ठभूमि पहले किसी अन्य दल से जुड़ी रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं और मेहनत के दम पर मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है.