मनरेगा का नाम बदलने पर विपक्ष का आज दिखा जोरदार प्रदर्शन,बोली कांग्रेस-हर राज्य के हर जिले में आंदोलन होगा
संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरुवार को 14वां दिन है. संसद का यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा. इससे पहले बुधवार को ‘जी राम जी’ विधेयक’ पर देर रात तक चर्चा हुई. वहीं, संसद की कार्रवाई के दौरान परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति ने इंडिगो एयरलाइंस और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के जवाबों को ‘असंतोषजनक, टाल-मटोल भरा और गोलमोल’ करार दिया. बता दें, दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से देशभर के हवाई अड्डों पर बड़ा हंगामा हुआ था, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए थे. समिति की अध्यक्षता जद(यू) सांसद संजय झा कर रहे थे.राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलने के बारे में नहीं है, यह काम के अधिकार के बारे में है. वे हमारा दिया हुआ अधिकार छीन रहे हैं. वे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं. यह एक बड़ा मुद्दा है, और गरीबों के लिए यह बहुत मुश्किल है. इसलिए, हम इसके लिए आखिर तक लड़ेंगे.

हम सड़कों पर लड़ेंगे और हर राज्य के हर जिले में आंदोलन होगा.ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लोकसभा में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की गारंटी: विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक, 2025 पर चल रही चर्चा का उत्तर देंगे. इस विधेयक का उद्देश्य विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा तैयार करना है।