Blog

NDA पर बरसे पप्पू यादव,बोले-हमने दूल्हा नीतीश जी को बनाया लेकिन आपने किसी और को कैसे बना दिया?

NDA पर बरसे पप्पू यादव,बोले-हमने दूल्हा नीतीश जी को बनाया लेकिन आपने किसी और को कैसे बना दिया?
  • PublishedMarch 6, 2026

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख नेता रफीकुल इस्लाम ने बिहार में चल रही राजनीतिक हलचल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने कल नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कराया है, जिसके बाद नीतीश कुमार दिल्ली जाकर राज्यसभा में बैठेंगे. रफीकुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने JDU के हाथ से बिहार छीन लिया है और यह भाजपा का चरित्र है. उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि अब बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा.”पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, “देखिए, अब यह उनका फैसला है, लेकिन नेताओं ने गद्दारी की है, धोखा दिया है. कार्यकर्ता हमेशा नीतीश कुमार के साथ और बिहार की जनता ने भी उनका साथ दिया है. तो अभी धोखा क्यों?

जनता कल नीतीश कुमार से सवाल कर सकती है और पूछ सकती है कि हमने आपको मैंडेट दिया, हमने दूल्हा आपको बनाया आपने किसी और को कैसे बना दिया? नीतीश कुमार से मेरा आग्रह है कि जब जनता ने दूल्हा आपको बनाया, आपको मैंडेट दिया तो आप इसे ट्रांसफर क्यों कर रहे हैं?.”बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, “नीतीश कुमार बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं. नीतीश कुमार का जो राजनीतिक फैसला है, उस फैसले के साथ हम सब खड़े हैं. उनके समर्थक उनके इस निर्णय से दुखी हैं.”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *