Blog

वोटिंग को लेकर लोगों में दिख रहा है सुबह से हीं उत्साह,इनकी किस्मत लगी दांव पर

वोटिंग को लेकर लोगों में दिख रहा है सुबह से हीं उत्साह,इनकी किस्मत लगी दांव पर
  • PublishedNovember 6, 2025

आज यानी गुरुवार सुबह पांच बजे ही बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया गया। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग होगी। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। 3, 22, 077 दिव्यांग मतदाता और 5, 31, 423 वरिष्ठ नागरिक मतदाता (जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 5, 24, 687 और 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 6,736 मतदाता शामिल हैं) भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे। पहले चरण के मतदान में सात लाख 37 हजार 765 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। इनमें से अधिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा वोटर है। वहीं 18 से 40 वर्ष के बीच के 1, 96, 27, 330 युवा मतदाता इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है।

सभी मतदाताओं से अपील है कि आप सभी घर से निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने। अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट करें। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *