Blog

अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल की कीमत!युद्ध खत्म होने की घोषणा के बाद ऑयल मार्केट हुआ धड़ाम

अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल की कीमत!युद्ध खत्म होने की घोषणा के बाद ऑयल मार्केट हुआ धड़ाम
  • PublishedJune 15, 2026

लगातार कई महीनों तक जारी अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दोनों देशों ने करीब 107 दिन बाद युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौते (US-Iran Peace Deal) पर सहमति जताई है. इस घोषणा के बाद इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price Fall) में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध खत्म होने और शांति समझौते की खबर से तेल आपूर्ति ठप होने का डर पूरी तरह खत्म हो गया है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में यह बड़ी नरमी देखने को मिली है.ऐसे में आम लोगों के मन में अब सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) पर भी देखने को मिल सकता है?सोमवार को एशियाई कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का भाव 4.39 फीसदी टूटकर 81.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का भाव (Brent Crude Price) करीब 4 फीसदी टूटकर 84 डॉलर के स्तर से भी नीचे आ गया है ,जो पहले 87 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा था.यह गिरावट ऐसे समय में आई जब पाकिस्तान ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने और सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस समझौते की पुष्टि की.ट्रंप ने कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो चुका है.

सभी को बधाई.”ट्रंप ने यह भी घोषणा की है कि दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोला जाएगा और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी भी हटाई जाएगी.ग्लोबल मार्केट में सोमवार सुबह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में करीब 4 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी15 जून को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.जानिए आज देश के प्रमुख महानगरों में क्या है ताजा भाव….दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर है.मुंबई में पेट्रोल का भाव ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर मिल रहा है.कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर और डीजल ₹99.02 प्रति लीटर बिक रहा है.चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है.कच्चे तेल की कीमतों में आई यह गिरावट भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के टूटने के बाद अब आम जनता को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तेल कंपनियां तेल की कीमतों में राहत देकर दे सकती हैं. हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी बदलाव का फैसला तेल कंपनियों और सरकार की तरफ से लिया जाएगा.बता दें कि पिछले महीने 15 मई के बाद से दो हफ्तों के भीतर ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब ₹7.5 प्रति लीटर का भारी उछाल आ चुका है. हालांकि, अब हालातों में सुधार के बाद यह देखना होगा कि घरेलू बाजार में आम जनता को कब तक राहत मिलती है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *