Blog

जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी,कई मुद्दों पर होगी बातचीत

जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी,कई मुद्दों पर होगी बातचीत
  • PublishedJune 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कनाडा पहुंचे. पीएम जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस पहुंचे हैं. पीएम जी-7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सहित कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।कनाडा से पहले पीएम ने साइप्रस का दौरा किया था. इस समय पीएम तीन देशों की यात्रा पर हैं. उनकी यह यात्रा साइप्रस से शुरू हुई. इसी के बाद अब 16 से 17 जून तक वो कनाडा के दौरे पर रहेंगे और जी7- शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे. इसी के बाद पीएम क्रोशिया देश की यात्रा पर जाएंगे।विदेश मंत्रालय ने बताया, जी-7 शिखर सम्मेलन में, प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, आमंत्रित आउटरीच देशों और ऊर्जा सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, खास कर एआई-ऊर्जा नेक्सस और क्वांटम-संबंधित मुद्दों सहित अहम वैश्विक मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे.

इस बार पीएम मोदी छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बन रहे हैं।कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में व्यापार, तकनीक, टूरिज्म इन मुद्दों के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी को कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का निमंत्रण कनाडा की नई सरकार के भारत के साथ संबंधों को सुधारने के इरादे का संकेत देता है. दरअसल, खालिस्तान समर्थक अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े कनाडा के निराधार आरोपों के बाद दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई थी.कनाडा से पहले रविवार को पीएम ने साइप्रस का दौरा किया. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया. दो दशकों से भी ज्यादा समय के बाद भारत से कोई प्रधानमंत्री साइप्रस का दौरा किया था।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *