Blog

पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश,सजा मिलकर रहेगी अब बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है

पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश,सजा मिलकर रहेगी अब बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है
  • PublishedApril 24, 2025

बिहार पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट मौन रखा। प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि जिनको हमने खोया उन्हें नमन। भाषण से पहले पीएम मोदी ने मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश साथ खड़ा है। इस आतंकी हमले में किसी ने बेटा, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी खोया है, कोई बांग्ला, कोई कन्नड़ा, कोई मराठी, कोई उड़िया, कोई गुजराती, कोई बिहार का लाल था। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा दुख, आक्रोश एक जैसा है। ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है। देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया। हमला करने वाले आतंकियों और साजिश रचने वालों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगा।

सजा मिलकर रहेगी। आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि आतंकी साजिश रचने वालों को भी कड़ी सजा मिलेगी। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए पीएम ने कहा कि साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य था, जहां पंचायतों मे 50% आरक्षण की सुविधा दी गए और इसलिए मैं नितीश का अभिनंदन करता हूं। आज बहुत बड़ी संख्या में गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े समाज की बहन बेटियां बिहार में जनप्रतिनिधि बनाकर सेवाएं दे रही हैं यही सच्चा सामाजिक न्याय है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *