Blog

सरकार के रवैया पर भड़की प्रियंका गांधी,बोली-जब तक गृह मंत्री बयान नहीं देते,संसद में गतिरोध जारी रहेगा

सरकार के रवैया पर भड़की प्रियंका गांधी,बोली-जब तक गृह मंत्री बयान नहीं देते,संसद में गतिरोध जारी रहेगा
  • PublishedAugust 10, 2026

महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल और एफसीआरए बिल पर बने गतिरोध के बारे में आरएसपी सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि सरकार इन बिलों पर चर्चा करने में दिलचस्पी रखती है. सरकार की दिलचस्पी तो बस तब बिल पास कराने में होती है जब सदन में हंगामा हो रहा हो या गतिरोध की स्थिति हो. यह संसद के कामकाज या सरकार का कामकाज चलाने का सही तरीका नहीं है. देश के लोगों को पता चलना चाहिए कि बिल क्या है, उसमें क्या है और उसका क्या असर होगा. गृह मंत्री सदन में आएं और 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज पर बयान दें, और इस मुद्दे का समाधान हो. यही एकमात्र तरीका है जिससे गतिरोध खत्म हो सकता है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि संसद में विपक्ष और सरकार के बीच गतिरोध तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों पर पुलिस की कथित ज्यादतियों के बारे में बयान नहीं देते. प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि संसद में गतिरोध तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय गृह मंत्री बयान नहीं देते.संसद सत्र पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि भारत का कितना पैसा विदेश जाता है.

विदेशी फंड लाने पर तो पाबंदियां हैं, लेकिन भारतीय पैसा कितना बाहर जा रहा है, इस पर कोई रोक-टोक नहीं है. जब से बीजेपी सत्ता में आई है, अमीरों के ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं. बड़े लोग ही फल-फूल रहे हैं. सरकार इस पर कब रोक लगाएगी? अगर वह ऐसा नहीं करती है, तो इसका मतलब है कि FCRA का इस्तेमाल सिर्फ़ अल्पसंख्यकों को परेशान करने या यह संदेश देने के लिए किया जा रहा है कि आतंकवाद और टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ ‘सख़्त कार्रवाई’ हो रही है. जबकि असलियत यह है कि बहुत बड़ी मात्रा में भारतीय पैसा विदेश जा चुका है.”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *