Blog

पीएम सम्मान बैठक में इस दिन आ रहे बड़े-बड़े नेता,नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे पीएम मोदी

पीएम सम्मान बैठक में इस दिन आ रहे बड़े-बड़े नेता,नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे पीएम मोदी
  • PublishedJune 3, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. इस दिन वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे. वे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. आंकड़ों के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से लेकर 27 मई 1964 तक कुल 4397 दिनों तक लगातारनिर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लगातार प्रधानमंत्री पद पर हैं और 9 जून तक उनके कार्यकाल के 4,390 दिन पूरे हो जाएंगे.यानी उसी दिन नेहरू का 4397 दिनों का रिकॉर्ड टूट जाएगा और मोदी इस मामले में सबसे आगे निकल जाएंगे. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को ही तीसरी बार पद की शपथ ले चुके हैं. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अगले दिन यानी 10 जून को एनडीए के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य सम्मान किया जाएगा.

इस अवसर पर एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा.इस बैठक में देशभर से बीजेपी के बड़े नेता शामिल होने आ रहे हैं. बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित सभी एनडीए के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. साथ ही, केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल होंगे.जवाहरलाल नेहरू और नरेंद्र मोदी के बाद इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह का नाम आता है, जो एक से ज्यादा बार निर्वाचित हुए हैं. इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 24 मार्च 1977 प्रधानमंत्री रही. 1977 के चुनाव में हार के बाद वह फिर से 1980-84 प्रधानमंत्री रहीं. वहीं डॉ मनमोहन सिंह 2004-2014 तक लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *