Blog

बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी,बैठक में चुने गए विधायक दल के नेता

बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी,बैठक में चुने गए विधायक दल के नेता
  • PublishedApril 14, 2026

सम्राट चौधरी ही बिहार के नए और अगले मुख्यमंत्री होंगे. उनका नाम फाइनल हो गया है. विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है. वो अब राज्यपाल से मिलने जाएंगे. कल यानी 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे.

सोमवार को बिहार के राज्यपाल के सचिव ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हुआ है. नीतीश ने पिछले हफ्ते राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी. सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. कई नाम सामने आए, लेकिन आखिर में मुहर सम्राट चौधरी के नाम पर लगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *