Blog

राहुल गांधी के बचाव में उतरी बहन प्रियंका,बोली-मेरे भाई पर बहुत गर्व है हमें

राहुल गांधी के बचाव में उतरी बहन प्रियंका,बोली-मेरे भाई पर बहुत गर्व है हमें
  • PublishedDecember 6, 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर भाई का बचाव किया है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए 13 साल जेल में काटने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को ‘देशद्रोही’ कह सकते हैं, उनके लिए राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर वो राहुल गांधी के लिए ऐसा कह रहे हैं, तो कोई नई बात नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है, उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने देश की एकता के लिए आठ हजार किलोमीटर की यात्रा की जिसमें से चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा थी।’ प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ ये लोग कुछ भी कहते रहें, फर्क नहीं पड़ता।’ बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही खोजी मीडिया समेत अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ संबंध रखते हैं। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा था कि राहुल गांधी देशद्रोही हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *