Blog

सूर्यकुमार यादव ने बना डाली नई रिकॉर्ड,धोनी समेत कई क्रिकेटरों को छोड़ दिया पीछे

सूर्यकुमार यादव ने बना डाली नई रिकॉर्ड,धोनी समेत कई क्रिकेटरों को छोड़ दिया पीछे
  • PublishedFebruary 8, 2026

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के पहले मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसी पारी खेली, जिसने न सिर्फ भारत को संकट से उबारा, बल्कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बड़े कारनामे को भी पीछे छोड़ दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली। यह सूर्यकुमार यादव के T20 करियर का 63वां अर्धशतक रहा। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। T20 वर्ल्ड कप में यह सूर्यकुमार यादव का छठा अर्धशतक रहा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 50 से ज्यादा चौके लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने का भी कारनामा किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों में T20 वर्ल्ड कप का चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी अपने नाम किया।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीयसुरेश रैना – 101रोहित शर्मा – 92विराट कोहली – 89*सूर्यकुमार यादव – 84*भारत की टीम इस मैच में शुरुआती झटकों से बुरी तरह हिल गई थी। पावरप्ले के भीतर ही चार विकेट गिर चुके थे और स्कोर 46/4 था। ऐसे मुश्किल हालात में सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और अपनी आक्रामक लेकिन जिम्मेदार बल्लेबाजी से भारत को 161/9 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।इस पारी के साथ सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। अब सूर्या के नाम T20 वर्ल्ड कप में 18 मैचों में 564 रन दर्ज हो चुके हैं। इस तरह सूर्या ने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, सूर्या भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। अब भारतीय कप्तान के पास युवराज सिंह को पछाड़ने का मौका होगा। बल्लेबाजविराट कोहली – 1292रोहित शर्मा – 1220युवराज सिंह – 593सूर्यकुमार यादव – 564संकट में खेली कप्तानी पारीमैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल के साथ अहम साझेदारी की और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। अंतिम ओवरों में उन्होंने सौरभ नेत्रवलकर पर लगातार बाउंड्री जड़ते हुए स्कोर को मजबूती दी। T20 इंटरनेशनल में वह अब तक 99 पारियों में 3114 रन बना चुके हैं। वहीं T20 क्रिकेट में सूर्या के नाम 352 मैचों में 9301 रन दर्ज हो गए हैं, जिसमें 413 छक्के शामिल हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *