Blog

तेजस्वी का सीएम सम्राट पर हमला,बोले-सिक्योरिटी-बंगला छीनने से कुछ नहीं होगा

तेजस्वी का सीएम सम्राट पर हमला,बोले-सिक्योरिटी-बंगला छीनने से कुछ नहीं होगा
  • PublishedJune 11, 2026

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है लेकिन सरकार शहरों और संस्थानों का नाम बदलने में लगी है. आरजेडी नेता ने कहा कि सीएम को लगता है कि लालू परिवार से सुरक्षा और बंगला छीन लेने से लोगों को ध्यान भटकाया जा सकता है लेकिन उनको पता होना चाहिए कि युवा और बेरोजगार अगर सड़क पर आ गए तो फिर उनको रोक नहीं पाएंगे.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी को लगता है कि वह राबड़ी देवी का आवास छीन लेंगे और लालू परिवार की सुरक्षा ले लेंगे तो असल मुद्दों पर से लोगों का ध्यान भटक जाएगा लेकिन उनको ये पता होना चाहिए कि ऐसी बातों से सिर्फ दो-चार दिनों के लिए न्यूज बन सकती है, इससे जरूरी और जनहित के मुद्दे दब नहीं जाएंगे.तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि वह लोगों को ठगने का काम कर रही है. नौजवान जब अपने रोजगार और अधिकार की बात करने सड़क पर आते हैं तो उन्हें लाठी से पीटा जाता है. उनकी आवाज दबा दी जाती है. महिलाओं से किए गए वादों का भी उन्होंने जिक्र किया और पूछा कि महिलाओं को दो लाख रुपये कब मिलेंगे? उनके मुताबिक ये सब सिर्फ जुमले हैं, जो चुनाव के समय जनता को बहकाने के लिए बोले जाते हैं.आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी आएंगे और दो चार लोगों से काउंटर करवा देंगे.

कुछ शहरों के नाम बदल देंगे, कुछ संस्थानों के नाम बदल देंगे, ताकि असली मुद्दों पर बात नहीं होगी. स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बद से बदतर हो गई है. अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और गरीब मरीज दर भटक रहा है.तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के बच्चे-बच्चे को पता है कि देश और राज्य की हालत क्या है. उन्होंने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. भ्रष्टाचार भी अपने चरम पर पहुंच चुका है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि आपदा के समय काम आने वाला इमरजेंसी फंड यानी सरकारी कोर्स का पैसा भी सुरक्षित नहीं है और उसमें से भी निकासी हो रही है.वहीं, लालू यादव के जन्मदिन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, ‘आज लालू प्रसाद यादव जी के जन्मदिन को लेकर उन्हें शुभकामना देता हूं. हम भगवान से यही मांगते हैं कि लालू जी स्वस्थ रहें. लाखों कार्यकर्ताओं का दुआ उनके साथ है.’

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *