Blog

बिहार में महागठबंधन के किले में लग गई सेंध,राज्यसभा चुनाव में NDA की हुई बंपर जीत

बिहार में महागठबंधन के किले में लग गई सेंध,राज्यसभा चुनाव में NDA की हुई बंपर जीत
  • PublishedMarch 16, 2026

राज्यसभा चुनाव में NDA की बंपर जीत हुई है. बिहार में NDA के सभी उम्मीदवार जीते है. नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की जीत हुई है. NDA के सभी 5 उम्मीदवारों की बंपर जीत हुई. जबकि महागठबंधन के किले में सेंध लगी है. महागठबंधन के चार विधायकों ने वोट नहीं डाला. मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर सिंह,फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, बाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, RJD से ढाका विधायक फैसल रहमान ने वोट नहीं डाला. महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह के पक्ष में 37 वोट पड़े जबकि NDA के 202 विधायकों ने वोट डाला. NDA की जीत पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे थे कि हमारी जीत पक्की है. लेकिन विपक्ष नहीं माना. उन लोगों ने अपने विधायकों को नजर बंद किया. जिसका नतीजा हुआ चार विधायक गायब हो गए. उनसे पूछिए कि जब नजरबंद किया तो विधायक कहां चले गए.

विपक्ष ने यह जानते हुए की दूसरी वरीयता का मत NDA के पक्ष में है अपना उम्मीदवार खड़ा किया. उन्होंने नीतीश कुमार की बनाई गई परंपरा को तोड़ा है. नीतीश कुमार ने जो परंपरा बनाई थी उसके तहत राज्यसभा में लोग निर्विरोध चुनकर जाते थे. और देश में एक मैसेज जाता था कि बिहार ऐसा प्रदेश है जहां से बगैर चुनाव के लोग जीतकर राज्यसभा पहुंचते हैं. लेकिन विपक्ष ने इस परंपरा को नहीं निभाया और अपना उम्मीदवार खड़ा किया.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *