Blog

वो लोग हमेशा सिर्फ अपने परिवार के विकास पर ध्यान दिया है,कांग्रेस-राजद पर हमलावर हुए गोवा के सीएम

वो लोग हमेशा सिर्फ अपने परिवार के विकास पर ध्यान दिया है,कांग्रेस-राजद पर हमलावर हुए गोवा के सीएम
  • PublishedSeptember 21, 2025

बीजेपी के युवा संवाद कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शिरकत की। दरभंगा पहुंचे दोनों नेताओं का स्वागत भूमि एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी और जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने मखाने का हार पहनाकर किया। कार्यक्रम में नेताओं ने महागठबंधन पर तीखे प्रहार किए और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है, जबकि कांग्रेस और राजद ने हमेशा सिर्फ अपने परिवार के विकास पर ध्यान दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, लेकिन गरीबी मिटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कर रहे हैं। सावंत ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बिहार में घूम-घूमकर सिर्फ वोट बैंक और घुसपैठ की राजनीति करते हैं, लेकिन गरीब बिहारी की समस्याओं पर चुप रहते हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए डॉ. सावंत ने नीतीश कुमार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहाँ 35 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यह कदम महिलाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुआ है। वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, जमाना उसी ओर बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से जात-पात की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का आह्वान किया। तेजस्वी यादव को घोटालेबाज और भ्रष्टाचारी बताते हुए राय ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास न तो देश की समझ है और न ही देशहित के प्रति वफादारी।तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान कलम फेंकने की घटना पर कटाक्ष करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि यह शिक्षा का अभाव और कलम का अपमान है, जो चरवाहा विद्यालय में मिली शिक्षा का असर है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने संत विवेकानंद का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जैसे बचपन में नरेंद्र नाम वाले विवेकानंद ने देश के भविष्य की चिंता की थी, वैसे ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *