Blog

वोट देने के लिए महागठबंधन के तीन विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा,तेजस्वी की बढ़ी टेंशन

वोट देने के लिए महागठबंधन के तीन विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा,तेजस्वी की बढ़ी टेंशन
  • PublishedMarch 16, 2026

महागठबंधन की ओर से तीन विधायक अब तक मतदान करने विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इनमें कांग्रेस के मनोज बिश्वास और सुरेंद्र कुशवाहा और राजद के फैसल रहमान शामिल हैं। यह तीनों अब तक नहीं पहुंचे हैं। महागठबंधन को एक सीट पर जीत के लिए छह विधायकों के वोट की जरूरत थी। तेजस्वी यादव ने AIMIM के छह और बसपा के एक विधायक को अपने पाले में कर लिया। इस बीच कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनका फोन ऑफ बताया जा रहा है। इससे महागठबंधन खेमे में टेंशन काफी बढ़ गई है। बिहारीगंज के जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता, दुर्घटना में घायल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में उनका दुर्घटना हो गया था, लेकिन यह चुनाव उनके नेता की इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर ही नहीं, अगर वे स्ट्रेचर पर भी होते तो भी मतदान करने जरूर आते। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत पक्की है।केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और बहू दीपा मांझी तेजस्वी यादव के कमरे से बातचीत करके निकलती हुई देखी गईं।

उनके पीछे AIMIM के प्रमुख अख्तरूल ईमान और राजद के राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी कमरे से बाहर निकले। ज्योति मांझी और दीपा मांझी की तेजस्वी के बातचीत की खबर से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *