Blog

बिहार के बेलसंड सीट पर इस बार कौन मारेगा बाजी?जानिए पूरी राजनीतिक समीकरण

बिहार के बेलसंड सीट पर इस बार कौन मारेगा बाजी?जानिए पूरी राजनीतिक समीकरण
  • PublishedSeptember 18, 2025

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से बेलसंड एक अहम सीट है। इस सीट पर बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई वाले एनडीए और आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कड़े संघर्ष होने के आसार हैं। फिलहलाल ये सीट आरजेडी के पास है। संजय कुमार गुप्ता इस सीट से विधायक हैं।यह शिवहर लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाली 6 विधानसभा सीटों में से एक है। बेलसंड और परसौनी ब्लॉक के साथ ही शिवहर जिले का तरियानी चौक ब्लॉक भी इसी विधानसभा सीट के अंतर्गत आती है।यह विधानसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आई। यहां अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर सामाजवादी विचारधारा से जुड़ी पार्टियों का वर्चस्व रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस विधानसभा सीट से चार बार जीत हासिल की थी।

1977 से 1985 के बीच उन्होंने लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। 2020 के विधानसभा चुनाव में बेलसंड में कुल 2,65,949 रजिस्टर्ड वोटर्स थे जिनमें से 41,753 मुस्लिम (15.70%) और 38,164 अनुसूचित जाति (14.35%) के वोटर थे। 2024 के लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,79,742 हो गई। यह पूरी तरह से ग्रामीण इलाका है। इस विधानसभा क्षेत्र में शहरी वोटर केवल 5.08% हैं।2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के संजय कुमार गुप्ता ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड की उम्मीदवार सुनिता सिंह चौहान को 13,685 वोटों से हराया। संजय कुमार गुप्ता को कुल 49,682 वोट मिले जबकि सुनिता सिंह चौहान को कुल 35,997 वोट मिले। 2015 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जनता दल यूनाइटेड की सुनीता सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 5,575 वोटों से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद नसीर अहमद को मात दी थी। मोहम्मद नसीर अहमद को कुल 28,210 वोट हासिल हुए थे। 2010 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड की सुनीता सिंह ने इस सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार संजय कुमार गुप्ता को 19,580 वोटों से हराया था। सुनीता सिंह को कुल 38,139 वोट मिले थे जबकि संजय कुमार गुप्ता को 18,559 वोट प्राप्त हुए थे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *