Blog

प्रशांत किशोर से आखिर मिलने क्यों पहुंच गए तेज प्रताप,जानिए आगे की क्या है दोनों की रणनीति?

प्रशांत किशोर से आखिर मिलने क्यों पहुंच गए तेज प्रताप,जानिए आगे की क्या है दोनों की रणनीति?
  • PublishedApril 22, 2026

तेज प्रताप यादव की पार्टी विधानसभा का चुनाव हार चुकी है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को भी करारा झटका मिला और एक भी सीट नहीं मिली। अब तेज प्रताप ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है।बिहार की राजनीति में एक नई हलचल हुई है। जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव अचानक प्रशांत किशोर से मिलने के लिए पहुंच गए। प्रशांत किशोर से मुलाकात का वीडियो तेज प्रताप ने अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया और इस मुलाकात के बारे में लिखा है।तेज प्रताप ने लिखा-आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।तेज प्रताप ने आगे लिखा-“मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूं, जहां सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।”अब सवाल यह पैदा हो रहा है कि आखिर तेज प्रताप अचानक प्रशांत किशोर से क्यों मिलने पहुंचे?

तेज प्रताप विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त पाने के बाद मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में इन दोनों की मुलाकात के फिलहाल कोई सियासी मायने निकल कर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन भविष्य में बिहार की राजनीति में यह मुलाकात अहम साबित हो सकती है। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़नेऔर सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद बदले हालात में बिहार की राजनीति के इन दोनों दिग्गजों की मुलाकात को बहुत हल्के में नहीं लिया जा सकता है। तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित किये जाने के बाद जनशक्ति जनता दल का गठन किया था। वहीं उन्होंने बिहार के नेतृत्व में बदलाव से पहले एक बयान भी दिया था कि अगर नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ते हैं और सम्राट चौधरी को सीएम बनाया जाता है तो मेरा पूरा समर्थन रहेगा।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *