Blog

तेजस्वी ने बीजेपी के इस नेता पर साधा निशाना,पार्टी की सोच पर खड़े किए सवाल

तेजस्वी ने बीजेपी के इस नेता पर साधा निशाना,पार्टी की सोच पर खड़े किए सवाल
  • PublishedJanuary 3, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्विट शेयर किया. उसमें उन्होंने उत्तराखंड के एक बीजेपी नेता की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी की सोच पर सवाल खड़े किए.तेजस्वी यादव ने उत्तराखंड के एक बीजेपी नेता का 39 सेकंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें महिलाओं और बिहार को लेकर कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. वीडियो साझा करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सोच महिलाओं और बिहार के प्रति शुरू से ही जहरीली रही है. उन्होंने लिखा कि पहले महिलाओं के वोट खरीदने की बात की गई और अब बिहार से लड़कियों को पैसे देकर लाने जैसे बयान दिए जा रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है.बयान के बाद बिहार की राजनीति में मचा भूचालइस बयान के सामने आते ही बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया. राष्ट्रीय जनता दल ने इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताया और बीजेपी से जवाब मांगा.

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना हर बिहारी के लिए चिंता की बात है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.इस पूरे विवाद पर जब बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप मुस्कुराते हुए निकल गए. हालांकि बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार में एक मंत्री के पति द्वारा दिया गया यह बयान बेहद शर्मनाक है. उन्होंने साफ कहा कि महिलाएं कोई वस्तु नहीं हैं और इस तरह की सोच मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है. मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *