Blog

होली को लेकर रेलवे चलाने जा रही इतनी जोड़ी स्पेशल ट्रेन,बिहार आने में नहीं होगा दिक्कत

होली को लेकर रेलवे चलाने जा रही इतनी जोड़ी स्पेशल ट्रेन,बिहार आने में नहीं होगा दिक्कत
  • PublishedFebruary 17, 2026

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 9 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. इससे यात्रियों को राहत मिलेगी. अगर आप भी होली के समय आने-जाने के लिए ट्रेन देख रहे हैं तो विकल्प के तौर पर लिस्ट में शामिल गाड़ियां हो सकती हैं.08439/08440 पुरी-पटना-पुरी स्पेशल (खड़गपुर-आसनसोल-झाझा के रास्ते): गाड़ी संख्या 08439 पुरी-पटना स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को पुरी से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी स्पेशल 01 से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को पटना से 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.45 बजे पुरी पहुंचेगी.09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11.25 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 14.15 बजे पाटलिपुत्र, 17.10 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 20.00 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 23 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड स्टेशन से 21.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.25 बजे मुजफ्फरपुर, 02.15 बजे पाटलिपुत्र, 05.40 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 15.00 बजे उधना पहुंचेगी.

चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (रांची-बोकारो-धनबाद-झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते): गाड़ी संख्या 07005 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल 23 एवं 28 फरवरी और 01 मार्च, 2026 को चर्लपल्ली से 22.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.50 बजे धनबाद, 10.50 बजे बरौनी, 13.33 बजे दरभंगा रुकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 26 फरवरी और 03 एवं 04 मार्च, 2026 को रक्सौल से 03.15 बजे खुलकर 07.10 बजे दरभंगा, 09.30 बजे बरौनी, 16.00 बजे धनबाद रुकते हुए अगले दिन 19.40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी. गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल: गोरखपुर-नरकटियागंज -बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर-बरौनी के रास्ते चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09451/52गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी.03009/03010 दानकुनी-आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल(झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते): गाड़ी संख्या 03009 दानकुनी-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी तथा 07 मार्च, 2026 को दानकुनी से 00.20 बजे खुलकर 07.40 बजे किउल, 09.13 बजे नवादा, 10.35 बजे गया एवं 14.00 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03010 आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल 01 तथा 08 मार्च, 2026 को आनंद विहार से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 08.40 बजे डीडीयू, 11.45 बजे गया, 13.00 बजे नवादा एवं 14.30 बजे किउल रुकते हुए 23.30 बजे दानकुनी पहुंचेगी.03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल(भागलपुर-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते): गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 02, 09 तथा 16 मार्च, 2026 सोमवार को मालदा टाउन से 09.30 बजे खुलकर 15.15 बजे किउल, 16.25 बजे नवादा, 18.15 बजे गया एवं 21.40 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 13.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल 03, 10 तथा 17 मार्च, 2026 मंगलवार को आनंद विहार से 15.35 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे गया, 12.58 बजे नवादा एवं 15.20 बजे किउल रुकते हुए 22.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल (किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर स्पेशल 26 फरवरी तथा 02 एवं 05 मार्च, 2026 को सियालदह से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.15 बजे बरौनी, 12.05 बजे हाजीपुर रुकते हुए 18.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे हाजीपुर, 04.20 बजे बरौनी रुकते हुए 16.20 बजे सियालदह पहुंचेगी. आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03525 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 28 फरवरी एवं 02 मार्च, 2026 को आसनसोल से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन 00.30 बजे बरौनी, 02.30 बजे हाजीपुर रुकते हुए 09.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03526 गोरखपुर- आसनसोल स्पेशल 01 एवं 03 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 12.15 बजे खुलकर 17.10 बजे हाजीपुर, 20.20 बजे बरौनी रुकते हुए अगले दिन 04.30 बजे आसनसोल पहुंचेग.आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 01 मार्च, 2026 को आसनसोल से 13.20 बजे खुलकर 19.15 बजे बरौनी, 21.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए अगले दिन 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल 02 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलकर 11.00 बजे हाजीपुर, 13.20 बजे बरौनी रुकते हुए उसी दिन 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे होली के अवसर पर उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. उसके बारे में भी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *