कल डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य!शहरों के हिसाब से जानिए सही समय
आज यानी 15 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन है। इस पवित्र अवसर पर व्रती और उनके परिवार के सदस्य नदी, तालाब या किसी पावन जलाशय के घाट पर एकत्र होते हैं। जल में कमर तक खड़े होकर अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। संध्या अर्घ्य के लिए बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, मौसमी फल, नारियल और पारंपरिक प्रसाद सजाए जाते हैं। इन पवित्र सामग्रियों के साथ व्रती सूर्यास्त से कुछ समय पहले ही छठ घाट पर पहुंच जाते हैं और ठीक सूर्यास्त के समय पर सूर्यदेव को जल और दूध का अर्घ्य देते हैं। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सूर्यास्त का सटीक समय क्या रहेगा और किस समय आप सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे।पटना में संध्या अर्घ्य का समय – 05:01 PMनई दिल्ली में संध्या अर्घ्य का समय – 05:28 PMनोएडा में संध्या अर्घ्य का समय – 05:27 PMलखनऊ में संध्या अर्घ्य का समय – 05:16 PMकोलकाता में संध्या अर्घ्य का समय – 04:53 PMबेंगलूरु में संध्या अर्घ्य का समय – 05:50 PM

रांची में संध्या अर्घ्य का समय – 05:04 PMजमशेदपुर में संध्या अर्घ्य का समय – 05:01 PMभागलपुर में संध्या अर्घ्य का समय – 4:54 PMपुणे में संध्या अर्घ्य का समय – 05:57 PMवाराणसी में संध्या अर्घ्य का समय – 05:10 PMगोरखपुर में संध्या अर्घ्य का समय – 05:06 PMकानपुर में संध्या अर्घ्य का समय – 05:19 PMचंडीगढ़ में संध्या अर्घ्य का समय – 05:26 PMगाजियाबाद में संध्या अर्घ्य का समय – 05:27 PMमेरठ में संध्या अर्घ्य का समय – 05:25 PMभोपाल में संध्या अर्घ्य का समय – 05:36 PMबांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, मौसमी फल, नारियल, गन्ना समेत सभी प्रसाद सामग्री रख लें।फिर छठी मैया के गीत गाते हुए सूर्यास्त से पहले छठ घाट पर पहुंचें।ठीक सूर्यास्त के समय पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को जल और कच्चे दूध से अर्घ्य अर्पित करें। फिर उषा अर्घ्य की तैयारी करें।