Blog

सुप्रीम कोर्ट में भड़क उठे CJI,बोले-हिम्मत कैसे हुई मेरे भाई को फोन करने की?

सुप्रीम कोर्ट में भड़क उठे CJI,बोले-हिम्मत कैसे हुई मेरे भाई को फोन करने की?
  • PublishedMarch 26, 2026

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपने द्वारा पारित आदेश को लेकर अपने भाई को फोन किए जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई. सीजेआई ने कहा कि आपके मुवक्किल के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही क्यों नहीं होनी चाहिए? उसकी हिम्मत कैसे हुई मेरे भाई को फोन करके यह बताने की कि मुख्य न्यायाधीश ने यह आदेश कैसे पारित किया? क्या वह मुझे निर्देश देगा?आप पहले इसकी पुष्टि करें और फिर एक वकील के रूप में सबसे पहले आपको केस से हट जाना चाहिए. सीजेआई ने कहा कि भले ही वह भारत से बाहर छिप जाए. मुझे पता है कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है. कभी भी ऐसा करने की हिम्मत न करें. मैं पिछले 23 वर्षों से ऐसे लोगों से निपटता आ रहा हूं. CJI ने साफ कर दिया कि न्यायपालिका के काम में किसी भी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.यह मामला हरियाणा के दो छात्रों से जुड़ा है. दोनों छात्र उत्तर प्रदेश के सुभारती मेडिकल कॉलेज में बौद्ध अल्पसंख्यक कोटे के तहत एडमिशन लेना चाहते थे. इन दोनों छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया है और इसके सबूत के तौर पर सर्टिफिकेट भी दिए लेकिन कोर्ट को शक हुआ कि यह धर्मांतरण सिर्फ मेडिकल कॉलेज में आरक्षण का फायदा उठाने के लिए किया गया है.

सीजेआई ने पाया कि ये छात्र ‘पुनिया’ जाति से हैं, जो नॉर्मली जनरल कैटेगरी में आती है. कोर्ट ने इसे कोटे का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश बताया. मामले के दौरान जब यह सामने आया कि याचिकाकर्ताओं के पिता का व्यवहार ठीक नहीं था या उन्होंने कुछ अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश की, तो उनके वकील ने कोर्ट से माफी मांगी. वकील ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी.कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की कि हरियाणा के अधिकारियों को भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने इस मामले में हरियाणा के मुख्य सचिव को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने के सिलसिले में गाइडलाइंस जारी करने का निर्देश दिया था. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इसे एक तरह का फ्रॉड बताया था.कोर्ट ने भाई-बहन की याचिका को खारिज कर दिया था. चीफ जस्टिस ने कहा था कि आप अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनना चाहते हैं. आप उच्च जाति में से एक से आते हैं. अपनी योग्यता पर गर्व कीजिए.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *