सत्ता से बाहर होने के बाद आज गरजीं ममता बनर्जी,हम चुनाव नहीं हारे बल्कि हराया गया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि वह चुनाव में हारी नहीं है, बल्कि 100 सीटों पर वोटों की लूट हुई है. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ BJP से नहीं थी, हमें इलेक्शन कमीशन से भी लड़ना था. चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण था. प्रजातंत्र की हत्या की गयी है. ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह चुनाव नहीं हारी हैं. वह रास्ता पर थीं और रास्ता पर रहेंगी. वह राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी.ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे राजभवन क्यों जाना चाहिए? अगर मुझे शपथ लेनी होती, तो मैं चली जाती. उन्होंने कब्जा कर लिया है. क्या आपको लगता है कि मैं इस्तीफा दे दूं? मैं नहीं जाऊंगी. मैं सड़कों पर थीं. मैं सड़कों पर ही रहूंगी.उन्होंने कहा कि इलेक्शन के बाद EVM मशीनों पर चार्ज लगाए गए. दो फेज में इलेक्शन होने के बाद, उन्होंने हमारे लोगों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया और अफसरों का ट्रांसफर करना शुरू कर दिया. वे अपनी ही पार्टी के ब्यूरोक्रेट्स को ले आए.उन्होंने कहा कि मैंने इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा. मैंने 2004 में भी इस तरह की ज़ुल्म नहीं देखा. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन से लेकर INDIA अलायंस तक के लोगों ने मुझसे बात की. अखिलेश यादव कल आ रहे हैं.ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे बूथ से धक्का मारकर निकाला. मैं एक महिला थी, लेकिन मेरे के साथ कैसे व्यवहार किया. यदि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया, तो अन्य लोगों के साथ कैसा करेगा.उन्होंने कहा कि इंडिया गठंबधन के नेता हमारे साथ हैं. हम फाइट बैक करेंगे. यह डेमोक्रेसी की पूरी तरह से हत्या है. इसी तरह से वे महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीते, लेकिन हमलोगों ने टाइगर की तरह लड़ाई की है.उन्होंने कहा कि हम लोगों ने निर्णय किया है कि हम लोग एक्शन लेंगे. इस बारे में बाद में रणनीति खुलासा करेंगे. हम लोगों 10 सदस्यीय सदस्यों के साथ एक फाइंडिंग कमेटी का गठन करेंगे. वे विभिन्न इलाकों में जाएंगे और दौरा करेंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे कार्यालय पर कब्जा कर लिया गया. हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार शुरू हुए हैं.

उन्होंने कहा कि जो कल घटा, वह ब्लैक हिस्ट्री है. चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है. वह दिल्ली के नेतृत्व में काम कर रहे थे. उन्होंने काउंटिंग सेंटर को हाईजैक किया.ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लोग पूरी दुनिया में है. लोगों को जानने दें कि कैसा अत्याचार किया. यदि वह खुद जीतते थे तो मैं कुछ नहीं बोलती, लेकिन जबदस्ती हराया गया.ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल एक पार्टी की सरकार चाहती है. पूरी दुनिया में गलत मैसेज जा रहा है कि प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि हम लोग बाउंस बैक करेंगे. बंगाल में हम लोगों ने फाइट किया. हमारा फाइट बीजेपी के साथ नहीं था. हमारा फाइट इलेक्शन कमीशन था. इलेक्शन कमीशन बिक जाए. ऑफिसर वन साइड काम करे, तो क्या परिणाम होगा?