Blog

CM बनते ही एक्शन मोड में विजय,200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर किए पहला हस्ताक्षर

CM बनते ही एक्शन मोड में विजय,200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर किए पहला हस्ताक्षर
  • PublishedMay 10, 2026

जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है.सीएम बनने के बाद उन्होंने चुनाव से पहले किए गए वादों पर फैसला लिया. उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली पहली फाइल पर साइन किया. विजय ने पहले संबोधन में कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं थे, लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें अपनाया. महिलाओं की सुरक्षा की प्राथमिकता देते हुए उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल पर सिग्नेचर किया. उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्रीज बिजली देने वाली पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए.सीएम विजय ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें काम करके दिखाने के लिए उचित समय दें. विजय ने कहा कि वे राज्य के वित्त पर एक ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) जारी करने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और हम आगे बढ़ सकें. उन्होंने पिछली DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज ‘लादने’ का आरोप लगाया. CM जोसेफ ने कहा कि वे झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे. उनके अलावा सत्ता का कोई और केंद्र नहीं होगा, सत्ता का एकमात्र केंद्र वे ही होंगे.सीएम ने लोगों से बताया कि मैंने 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी-भरकम कर्ज के बोझ के साथ यह जिम्मेदारी संभाली है. हम एक पारदर्शी सरकार देने के लिए एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे, जिसमें जनता को तमिलनाडु की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी.

मैं एक गरीब ‘सहायक निर्देशक’ (Assistant Director) का बेटा था और जिसके मन में सिनेमा जगत में जाने की इच्छा थी, उसे आपने तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया है, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं.विजय ने कांग्रेस, VCK और वामपंथी दलों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी पार्टी को सरकार बनाने में अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि नई शासन व्यवस्था की शुरुआत हो रही है. अब सच्चे, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग का आरंभ हो रहा है. विजय ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और कहा कि मैं लोगों के पैसे का एक भी पैसा नहीं छूऊंगा. विजय ने राहुल गांधी को कांग्रेस के सरकार में शामिल होने का ऑफर दिया. राहुल ने कहा हम इस पर विचार करेंगे.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *