Blog

नीट यूजी 2026 का फिर से होगा दोबारा एग्जाम,नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

नीट यूजी 2026 का फिर से होगा दोबारा एग्जाम,नई तारीख का जल्द होगा ऐलान
  • PublishedMay 12, 2026

नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 दोबारा एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह ने इस मामले में खुलकर मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान NTA डीजी अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नीट यूजी 2026 दोबारा एग्जाम की तारीख का ऐलान 7 से 10 दिन में कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स से दोबारा एग्जाम के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी.आइए, जानते हैं कि नीट यूजी 2026 पेपर लीक और दोबारा एग्जाम को लेकर NTA डीजी ने क्या जानकारी दी है. जानेंगे कि उन्होंने पेपर लीक सीबीआई जांच को लेकर NTA डीजी अभिषेक सिंह ने क्या कहा है.NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि नीट यूजी का पूरा पेपर लीक नहीं हुआ है. कुछ सवाल ही लीक हुए हैं. उन्होंने माना कि नीट यूजी 3 मई को आयोजित हुआ था. उससे पहले 1 व 2 मई को कैंडिडेट्स को PDF मिला था, जिससे कुछ सवाल मेन एग्जाम में हूबहू पूछे गए.उन्होंने कहा कियह हमारे जीरो टॉलरेंस की नीति के खिलाफ था. कैंडिडेट्स के हितों को ध्यान में रखते हुए हमने नीट यूजी 20206 को रद्द करने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि हमने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की बात की है, जितने भी लोग इसमें पकड़े जाएंगे. सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि 7 मई में को NTA को एक सूचना प्राप्त हुई थी. शिकायत में ये कहा गया था कि नीट एग्जाम आयोजन से पहले ही एक व्हाट्सएप मैसेज मिला था, जिसमें कुछ क्वेश्चन थे. वह एग्जाम से मैच कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि ये मामला सामने आने के बाद NTA ने सभी कैंडिडेट्स के बीच ये सुनिश्चित किया किकिसी भी तरीके से एग्जाम को हम अच्छे तरीके से करेंगे.उन्होंने कहा कि3 मई को नीट यूजी का आयोजन बहुत ही सुचारु तरीके से हुआ था. हालांकि हमने ये सुनिश्चित किया था कि एग्जाम के पहले और एग्जाम के बाद किसी भी इनपुट को हम बहुत ही गंभीरता से लेंगे.उन्होंने कहा किपुलिस जांच में सामने आया कि दो और तीन मई को जो पेपर मिले थे वह पेपर एग्जामिनेशन से मैच कर रहा था. उन्होंने कहा कि NTA को प्राप्त इनपुट, और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों को एक साथ देखने पर, यह साबित हो गया कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता था. उन्होंने कहा, दोबारा से आयोजित होने वाली एग्जाम की तारीखें, और फिर से जारी किए जाने वाले एडमिट-कार्ड का शेड्यूल, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *