Blog

दलित विरोधी है राबड़ी देवी,बंगला खाली नहीं करने पर मंत्री नंदकिशोर राम का छलका दर्द

दलित विरोधी है राबड़ी देवी,बंगला खाली नहीं करने पर मंत्री नंदकिशोर राम का छलका दर्द
  • PublishedMay 31, 2026

बिहार में आवास विवाद ने नया रूप ले लिया है. डेयरी और मत्स्य विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर दलित भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी उनके आबंटित आवास को खाली नहीं कर रही हैं क्योंकि वे दलित समाज से आते हैं.मंत्री नंदकिशोर राम ने राबड़ी देवी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास पहले पटना में कोई आवास नहीं था, इसलिए सरकार ने उन्हें 10 सर्कुलर रोड का बंगला आबंटित किया था. अब जब यह बंगला उन्हें आवंटित किया गया है तो राबड़ी देवी इसे खाली करने से इनकार कर रही हैं. मंत्री ने आरजेडी को पूर्ण रूप से दलित विरोधी बताया.पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने स्पष्ट कहा है कि वे 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला किसी भी हालत में खाली नहीं करेंगी. उन्होंने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर चाहें तो फोर्स बुलाकर बंगला खाली करा लें. राज्य सरकार ने उन्हें 39 हार्डिंग रोड पर नया आवास आवंटित किया है, लेकिन वे शिफ्ट होने को तैयार नहीं हैं.

राबड़ी देवी के इनकार के कुछ घंटों बाद पटना पुलिस की टीम 10 सर्कुलर रोड पहुंची. पुलिस ने उन्हें नए आवास पर शिफ्ट होने की बात कही. लालू परिवार लंबे समय से इस बंगले में रह रहा है. कई नोटिस दिए जाने के बावजूद राबड़ी देवी अड़ी हुई हैं.मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि रामनगर की दलित आरक्षित सीट से चुनाव लड़कर वे मंत्री बने, लेकिन उनका एकमात्र कसूर यह है कि वे दलित हैं. इसी कारण राबड़ी देवी उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रही हैं. उन्होंने आरजेडी पर लगातार दलित विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया.प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता बीरेन्द्र तिवारी, पंकज झुनझुनवाला, जनक साह, गगनदेव प्रसाद, आमोद कुमार और प्रमोद साह समेत कई नेता मौजूद रहे. उन्होंने मंत्री नंदकिशोर राम के बयान का समर्थन किया और कहा कि सरकारी आवास पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं हो सकता.10 सर्कुलर रोड का बंगला अब आधिकारिक रूप से मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित है. राबड़ी देवी के इनकार और मंत्री के दलित भेदभाव के आरोप ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *