बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बना ली बड़ी बढ़त,3811 वोटों से पीछे है भाजपा प्रत्याशी
सातवें राउंड तक का परिणाम सामने आ चुका है। प्रशांत किशोर लगातार बढ़त को बढ़ा ही रहे हैं। इससे भाजपा की पेशानी में बल पड़ता दिख रहा है। प्रशांत किशोर को 13500 मत मिले हैं। भाजपा को 9689 और राजद को 2599 वोट मिले हैं। जन सुराज और भाजपा का अंतर अब 3811 है। फिलहाल जिन बूथों के वोट सामने आए हैं, वह मुस्लिम और यादव बहुल रहे हैं। यानी, यादवों के साथ-साथ मुस्लिम आबादी ने भी राजद का साथ छोड़ पीके का हाथ थामा था।बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना चल रही है। 31 राउंड की गिनती होनी है।

इनमें से तीन राउंड में प्रशांत किशोर आगे रहे हैं। प्रशांत किशोर को आगे दिखे जन सुराज समर्थकों में उत्साह है, जबकि भाजपा समर्थक अगले दो घंटे बाद का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिठाइयों का इंतजाम है, लेकिन अब तक के रुझान को देखकर चिंता भी है।