Blog

परिसीमन बिल पर नहीं बुलाया जाएगा संसद का विशेष सत्र!सदन में विपक्ष का हंगामा रहेगा जारी?

परिसीमन बिल पर नहीं बुलाया जाएगा संसद का विशेष सत्र!सदन में विपक्ष का हंगामा रहेगा जारी?
  • PublishedAugust 6, 2026

संसद के दोनों सदनों में आज भी गतिरोध जारी रहने के आसार हैं। विपक्ष और सरकार के बीच कोई सहमति न बन पाने के कारण लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा हो सकता है। इससे पहले बुधवार को दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी। संसद में विपक्ष के लगातार विरोध-प्रदर्शन के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से सदन को चलने देने का आग्रह किया और साथ ही राम मंदिर चंदे में कथित घोटाले के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए कांग्रेस, CPI और समाजवादी पार्टी की आलोचना की।6 अगस्त के लोकसभा के Revised Business list में FCRA संशोधन कानून शामिल नहीं है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के साथ संसद चलाने में गतिरोध तोड़ने में अभी तक सफलता नहीं मिली है। सरकार हंगामे के बजाय सुचारू रूप से सभी तथ्यों को सदन में स्पष्ट करके ही इस बिल को पास कराना चाहती है।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार रात कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर 16 से 18 अगस्त के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

सरकार मौजूदा मानसून सत्र में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की नए सिरे से कोशिश कर रही है। इस विधेयक का मकसद 2029 में लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करना है। कुछ राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक फिर से पेश किए जा सकते हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *