Blog

Gen-Z और युवाओं पर बीजेपी का फोकस,डिजिटल रणनीति के तहत विपक्ष को मात देने की कोशिश

Gen-Z और युवाओं पर बीजेपी का फोकस,डिजिटल रणनीति के तहत विपक्ष को मात देने की कोशिश
  • PublishedSeptember 21, 2026

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया वर्कशाप का उद्घाटन किया. इस दौरान नितिन नबीन ने देशभर से आए सोशल मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित किया. नितिन नबीन ने बीजेपी की डिजिटल तैयारियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. बैठक में सेवा संकल्प, Gen-Z आउटरीच और डिजिटल रणनीति पर भी चर्चा हुई.बैठक में राज्य सोशल मीडिया टीमों से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सेवा संकल्प अभियान को अधिक प्रभावी ढंग से प्रचारित करने को कहा गया. यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है.इस बैठक मे पीएम मोदी के सेवा कार्यों और जनता से जुड़ाव को सामने लाने पर जोर दिया गया. साथ ही इंस्टाग्राम, रील/ शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म पर मौजूदगी को मजबूत करके युवाओं तक पहुंच बढाने पर भी फोकस रहा. बीजेपी अध्यक्ष ने पुराने डिजिटल फॉर्मूले की बजाए हर प्लेटफॉर्म के लिए उसकी अपनी भाषा, फॉर्मेट में कंटेट तैयार करके जनता तक बात पहुंचाने का निर्देश दिया.

उन्होंने सोशल मीडिया पदाधिकारियों को पुराने तरीके के राजनीतिक पोस्टर और टेक्स्ट आधारित पोस्ट की जगह शॉर्ट-फॉर्म वीडियो, रील्स, विजुअल स्टोरीटेलिंग और क्रिएटीव-स्टाइल मे कंटेंट बनाने पर जोर देने को कहा. साथ ही नई पीढ़ी के AI टूल्स के इस्तेमाल के जरिए कंटेंट डेवलपमेंट, अनुवाद, एडिटिंग, स्थानीय मुद्दों पर फोकस, रिसर्च और तेजी से कंटेंट प्रसार करने का निर्देश दिया.इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष ने Gen-Z और युवाओं के मुताबिक कंटेंट तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही बीजेपी की राज्य इकाइयों को क्षेत्रीय भाषाओं में लोकल मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने को कहा. वहीं केवल फॉलोअर्स और इंप्रेशन की संख्या बढ़ाने की बजाए, एंगेजमेंट, बातचीत और डिजिटल कम्युनिटी बनाने का भी निर्देश दिया.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *