Blog

समस्तीपुर में नाबालिग से ऑन कैमरा बैड टच,फिर से शर्मसार हुआ बिहार!

समस्तीपुर में नाबालिग से ऑन कैमरा बैड टच,फिर से शर्मसार हुआ बिहार!
  • PublishedSeptember 24, 2026

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद अब समस्तीपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के की एक नाबालिग किशोरी के साथ कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.स्थानीय लोगों के अनुसार, एक नाबालिग किशोरी बांध पर मोबाइल से रील बना रही थी. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने लगे. वीडियो में किशोरी खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है.ग्रामीणों ने बताया कि, किशोरी ने युवकों का विरोध किया और मदद के लिए आवाज लगाई.

वह अपने भाई को बुलाने की बात भी कहती रही. आरोप है कि इसके बावजूद युवकों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे जबरन घसीटने का प्रयास किया. घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.पुलिस के मुताबिक, वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद करपुरीग्राम थाना की टीम सक्रिय हुई और फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने का प्रयास शुरू किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की भूमिका क्या थी.समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी किए जाने की बात सामने आ रही है. एसपी के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की गई है. पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर सख्त कदम उठाए जा रहे है. FIR दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं.पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिख रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर और कौन-कौन लोग मौजूद थे. अभी तक पुलिस के सामने पीड़ित पक्ष नहीं पहुंचा है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *