Blog

चुनावी तैयारी में जुटी NDA सरकार,नीतीश सरकार में मंत्रियों की बदली गई जिम्मेदारी

चुनावी तैयारी में जुटी NDA सरकार,नीतीश सरकार में मंत्रियों की बदली गई जिम्मेदारी
  • PublishedApril 25, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने अपने मंत्रियों की जिम्मेदारी बदल दी है। दोनों उपमुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के जिला का प्रभार बदल दिया गया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, इसमें जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन की घोषणा की गई है।

इस अधिसूचना द्वारा, पहले जारी की गई सभी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया गया है। नीतीश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समेत कई जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है। इन मंत्रियों को अगले आदेश तक अपने-अपने जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *