Blog

स्वास्थ्य,शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नीतीश सरकार ने लिया अहम फैसला,34 एजेंडों को मिली स्वीकृति

स्वास्थ्य,शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नीतीश सरकार ने लिया अहम फैसला,34 एजेंडों को मिली स्वीकृति
  • PublishedApril 25, 2025

नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में 34 एजेंडों को स्वीकृति दे दी है. मंगलवार को बैठक में शिक्षक नियुक्ति, खेलो इंडिया यूथ 2025 के लिए खर्च राशि आदि की स्वीकृति मिली है. कैबिनेट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन पर होने वाले खर्च के लिए 119 करोड़ 4 लाख 79 129 रुपए दिए जाएंगे।पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी, वैशाली के गरौल, बेगूसराय के शामहो, गया के इमामगंज, कैमूर के अधौरा, बांका के कटोरिया और मुंगेर के असरगंज तथा जमुई के चकाई में प्रस्तावित डिग्री महाविद्यालय के लिए 422 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके साथ 104 शिक्षकेतर कर्मचारी, कुल 526 पदों का सृजन किया जाएगा।सीतामढ़ी जिले में मां सीता की जन्मस्थली मुनौरा धाम में मंदिर का निर्माण होगा. इसके लिए डिजाइन कंसल्टेंट के रूप में रिसर्च डिजाइन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड नोएडा का चयन किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के अनुरूप भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है।

नगर एवं आवास विभाग के अंतर्गत एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन के 71 कार्यालय के लिए 35 करोड़ 27 लाख 38344 की वार्षिक व्यय पर 663 विभिन्न कोटि के गैर तकनीकी पदों का सृजन हुआ है. बिहार पशु चिकित्सा सेवा संभाग के पूर्व से स्वीकृत 2159 पदों को पुनर्गठित करने की स्वीकृति।बिहार दंत चिकित्सा सेवा के दंत चिकित्सकों के लिए डायनेमिक एसीपी के वैचारिक लाभ को 14 अक्टूबर 2014 से और वित्तीय लाभ 1 अप्रैल 2017 के प्रभाव से देने की स्वीकृति दी गयी है. ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत ग्रामीण पथ आरेखन में निर्बाध संपर्कता के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के प्रावधान में संशोधन की स्वीकृति मिली है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *