Blog

IPS बुशरा बानो पर एक्शन,सलाम और इंशाल्लाह बोला,लेकिन जय हिंद-वंदे मातरम् नहीं

IPS बुशरा बानो पर एक्शन,सलाम और इंशाल्लाह बोला,लेकिन जय हिंद-वंदे मातरम् नहीं
  • PublishedSeptember 15, 2026

पश्चिम बंगाल में खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का सोमवार (14 सितंबर) को तबादला कर दिया गया. उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेजा गया है. उनकी जगह पार्थ घोष जिम्मेदारी संभालेंगे. बानो का तबादला उस वीडियो के पोस्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों को प्रोत्साहित किया था और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हुई थी.दरअसल यह विवाद बुशरा बानो के इंटरनेट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर शुरु हुआ था. वीडियो में बुशरा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिहायशी कोचिंग अकादमी और प्रतियोगी परीक्षाओं समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी भूमिका के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें यूपीएससी की तैयारी में कोचिंग अकादमी ने मदद की.विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा के तौर पर बुशरा बानो ने वहां से मिले सहयोग का भी जिक्र किया. उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत अस्सलामुअलैकुम के साथ की वहीं आखिर में उन्होंने इंशाअल्लाह और जजाकल्लाह जैसे शब्दों के इस्तेमाल किया था.

इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, और सवाल उठने शुरू हो गए.वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया मंच पर उनकी भाषा को लेकर सवाल उठाए. कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि उन्होंने वीडियो की शुरुआत अस्सलामुअलैकुम से की, बीच में इंशाअल्लाह का इस्तेमाल किया और अंत में जज़ाकल्लाह कहा, लेकिन जय हिंद या वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय अभिवादनों का इस्तेमाल नहीं किया.हिंदू लीगल फंड नामक एक वेबसाइट ने वीडियो को लेकर बंगाल के गृह सचिव से शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो अस्सलाम वालेकुम से शुरुआत की, इंशाल्लाह का इस्तेमाल किया और जज़ाकल्लाह कहकर वीडियो समाप्त किया, लेकिन उन्होंने वंदे मातरम या जय हिंद का इस्तेमाल नहीं किया. शिकायत में कहा गया है ‘भारत राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सेवारत अधिकारी को निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए और सार्वजनिक संचार में राष्ट्रीय अभिव्यक्तियों का उपयोग करना चाहिए. हम उचित समीक्षा और कार्रवाई की मांग करते हैं’.इसके बाद सरकार ने बुशरा बानो का तबादला कर दिया और उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेज दिया. सरकार ने पार्थ घोष को खड़गपुर का अतिरिक्त एसपी और सुभेंदु मंडल को चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय का अतिरिक्त डीसी नियुक्त किया.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *