Blog

अखिलेश का फियर..भाजपा का अंत नियर,सपा ने पोस्टर के जरिए बीजेपी पर बोला हमला

अखिलेश का फियर..भाजपा का अंत नियर,सपा ने पोस्टर के जरिए बीजेपी पर बोला हमला
  • PublishedNovember 12, 2024

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इस बार पार्टियों के बीच पोस्टर वार जारी है। अब अमेठी में सपा की तरफ से पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा कि ’27 के सत्ताधीश अखिलेश यादव’। ‘जितना चुनाव टालोगे, उतना बुरा हारोगे’। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष की ओर लगाया गया है। मंगलवार की सुबह-सुबह पोस्टर सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अंबेडकर तिराहे पर यह पोस्टर लगाया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया। पोस्टर में लिखा है कि ‘अखिलेश का फियर है, भाजपा का अंत नियर है’।

इसके अलावा ‘जितना चुनाव टालोगे, उतना बुरा हारोगे’ के नारे को देहराया गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया। इसको लेकर सपा महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। क्योंकि, उनके पास मैन पावर है। जबकि सीएम योगी के पास सिर्फ झूठ बोलने और बुलडोजर की पावर है। सपा के कार्यकर्ता इस बार पूरी मेहनत करके अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *