महाराष्ट्र और झारखंड में बनने जा रही है भाजपा की सरकार!एग्जिट पोल में फेल हुई महागठबंधन

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों पर बुधवार को एक चरण में मतदान कराया गया. वहीं, झारखंड में 81 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराया गया. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 38 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ. दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न पोल एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की गई है. कुछ एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में कांटे की टक्कर दिखाई गई है।पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 180 से अधिक सीटों मिलने का अनुमान है।

जबकि कांग्रेस की अगुआई वाले एमवीए को 97 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।पीपुल्स पल्स के अनुमान को मानें तो झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सत्ता में वापसी हो सकती है. पीपुल्स पल्स के अनुमानों ने झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की आरामदायक जीत का संकेत दिया. गठबंधन के राज्य में 42-48 सीटें जीतने की संभावना है।